सवा करोड़ शिवशक्ति मंत्र अनुष्ठान व रूद्रचंडी महायज्ञ का आयोजन 30 से – Chhotikashi.com

सवा करोड़ शिवशक्ति मंत्र अनुष्ठान व रूद्रचंडी महायज्ञ का आयोजन 30 से

                                                            बीकानेर। संस्कृति व संस्कारों की रक्षा के उदेद्श्य से पं बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान के तत्वाधान में 21 कुण्डात्मक रूद्रचंडी महायज्ञ एवं सवा करोड़ शिवशक्ति मंत्र अनुष्ठान का आयोजन 30 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक अमरेश्वर महादेव मंदिर हर्षोल्लाव तालाब परिसर में किया जाएगा। संस्थान से जुड़े पंडित राजेन्द्र किराडू ने शनिवार काे पत्रकाराें काे बताया कि 21 जजमान सम्मलित होंगे। 108 वैदिक पंडित यज्ञ सम्पन्न करवाएंगे। किराडू ने बताया कि रूद्रचंडी महायज्ञ में 11 यजमान प्रवासी बीकानेरी होंगे। जो मुंबई, दिल्ली, सूरत सहित अनेक स्थानों से आ रहे है। वहीं शेष यजमान जिले के होंगे। इसके अलावा भी कोई भी धार्मिक अनुयायी भी यज्ञ में आहूति दे सकेगा। किराडू ने बताया कि पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में नित्य अक्षतार्चन, पुष्पार्चन, बिल्वार्चन, कमलार्चन, भस्मार्चन, मंत्र पुरश्चरण, दीपदान व शाम को संगीतय आरती होगी। साथ ही प्रतिदिन एक संतश्री का प्रवचन भी होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान ऋषिकेश से विशोकानंद महाराज,बनारस से सर्वेश्वरानंद जी महाराज, श्रीधर जी महाराज, शिवसत्यनाथ जी महाराज, विमर्शानंद जी महाराज, श्यामसुंदर जी महाराज का आगमन होगा। प्रेस कांफ्रेंस के बाद श्यामसुंदर जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ ध्वज पूजन करवाया गया। साथ ही बैनर का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर अमरेश्वर महादेव ट्रस्ट के ओंकारनाथ हर्ष, सुशील किराडू, अशोक किराडू, विमल किराडू देवकीनंदन व्यास (विशेष) सहित बड़ी संख्या में वैदिक ब्राह्मण मौजूद रहे।


Join Whatsapp 26