माधवी लता के हाथों सम्मानित हुए बीकानेर के महेंद्र जोशी : अयोध्या में शाश्वत हिंदू संस्थान द्वारा श्रीअरबिंदो सम्मान 2024 आयोजित – Chhotikashi.com

माधवी लता के हाथों सम्मानित हुए बीकानेर के महेंद्र जोशी : अयोध्या में शाश्वत हिंदू संस्थान द्वारा श्रीअरबिंदो सम्मान 2024 आयोजित

    बीकानेर। शाश्वत हिंदू संस्थान द्वारा अयोध्या में भारत के श्रीअरबिंदो सम्मान 2024 के तहत देश के 10 लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजस्थान राज्य से बीकानेर के प्रमुख गौसेवी, धर्मालु व्यक्तित्व महेंद्र जोशी का भी सम्मान किया गया। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी में आयोजित इस भव्य आयोजन में जोशी को उपर्णा, प्रतीक चिन्ह और रामचरित मानस ग्रंथ प्रदान कर भाजपा की फायर ब्रांड, हैदराबाद मूल की जुझारु महिला नेत्री श्रीमती माधवी लता के कर कमलों से सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में अयोध्या के संत महात्मा, राजनेता व अनेक गणमान्य सम्माजसेवी लोग उपस्थित हुए थे। उल्लेखनीय है कि महेंद्र जोशी को 2023 में भी दिल्ली गौ समग्र संस्था द्वारा गौ सेवा में कार्य हेतु सम्मानित किया जा चुका है, कोलकाता में मार्च 2024 में पुष्करणा पंडित समाज के विद्वानों द्वारा भी इनका बहुमान हुआ था। जोशी ने बताया कि शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान हर वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में गंभीरता पूर्वक कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को महर्षि श्रीअरबिंदो सम्मान प्रदान करता है। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीअरबिंदो सम्मान का लक्ष्य मां भारती के गौरव को बढ़ाने वाले, सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा और पोषण करने वाले विविध दृष्टिकोण के व्यक्तियों और संगठनों को प्रोत्साहन प्रदान करने का प्रयास है, जैसा कि श्रीअरबिंदो के जीवन दर्शन और उनके द्वारा लिखित साहित्य से अभिव्यक्त भी होता है।


Join Whatsapp 26