पर्यावरण पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 25 से, देश-विदेश के शोधार्थी-वैज्ञानिक-शिक्षक – Chhotikashi.com

पर्यावरण पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 25 से, देश-विदेश के शोधार्थी-वैज्ञानिक-शिक्षक

                                        बीकानेर। सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण में उभरती चुनौतियों’’ (ICECSDEC-2025) विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 25 से 27 मई तक महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में हाेगा। सम्मेलन की विस्तृत जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित, डॉ. जोनाथन हाल प्रोफेसर ईस्टर्न मिशीगन यूनिवर्सिटी यूएसए, डॉ ममता शर्मा एनवायरमेंटल टेक्नोलॉजिस्ट राजकीय महाविद्यालय अलवर एवं विश्वविद्यालय पर्यावरण विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी, अतिरिक्त कुल सचिव डॉ विठ्ठल बिस्सा ने संयुक्त रुप से बताया कि वर्तमान में बदलती जलवायु और पर्यावरण के परिप्रेक्ष्य में किस तरह विकास के कार्यक्रमों को स्थानीय प्राकतिक संसाधनों, पराम्पराओं को बचाते हुए गति प्रदान की जाए, इसलिये इन विकास के कार्यक्रमों की समीक्षा, विस्तृत अध्ययन के आयाम, उनके साथ हमारे प्राकृतिक संसाधनों को, पर्यावरण को, वातावरण को किस तरह से संरक्षित किया जा सकता है पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही वर्तमान में कृषि क्षेत्र में कीटनाशकों के उपयोग उनसे होने वाले दुष्प्रभाव तथा क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों पर भी विस्तृत चर्चा होगी। दीक्षित ने बताया कि देश विदेश के 75 संस्थानों के शोधार्थी, शिक्षक, वैज्ञानिक भाग लेने आएंगे। साथ ही लगभग 20 देश के प्रतिभागी और विषय विशेषज्ञ भाग लेंगे जिसमें भारत के अलावा अमेरिका, नाइजीरिया, मलेशिया, इजिप्ट, बांग्लादेश, सऊदी अरब, वियतनाम, उज्बेकिस्तान, नेपाल, फिलिपींस, यू-ए-ई-, चीन, बुकीनाफासो, कनाडा, श्रीलंका तंजानिया, कुवैत के विषय विशेषज्ञ वैज्ञानिक शोधार्थी और अकादमी की जगत के लोग भाग ले रहे हैं। उपरोक्त संगोष्ठी हेतु अभी तक 1400 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं। और 600 से ज्यादा एब्स्ट्रेक्ट आ चुके हैं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।


Join Whatsapp 26