कर्नाटक ईनरवियर एसोसिएशन के मेगा ट्रेड फेयर हेतु कपड़ा व टैक्सटाइल मंत्री शिवानंद एस पाटिल को दिया निमंत्रण – Chhotikashi.com

कर्नाटक ईनरवियर एसोसिएशन के मेगा ट्रेड फेयर हेतु कपड़ा व टैक्सटाइल मंत्री शिवानंद एस पाटिल को दिया निमंत्रण

                          बेंगलूरु। कर्नाटक इनरवियर एसोसिएशन बैंगलोर के एक प्रतिनिधि ने एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप जैन, उपाध्यक्ष अश्विन सेमलानी, सचिव रविन्द्र बंबोली के नेतृत्व में कर्नाटक के कपड़ा व टैक्सटाइल मंत्री शिवानंद एस पाटिल से उनके सरकारी कार्यालय पर मुलाकात की। इस दौरान आगामी 22 जुलाई से कर्नाटक इनरवियर एसोसिएशन के तत्वावधान में बेंगलूरु में आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया। अध्यक्ष दिलीप जैन ने बताया कि मुलाकात के दौरान कर्नाटक के मंत्री शिवानंद एस पाटिल ने ट्रेड फेयर व व्यापारियों सम्बंधित विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर सचिव रविन्द्र बंबोली, सयुक्त कोषाध्यक्ष विनोद चौहान सहित एसोसिएशन के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


Join Whatsapp 26