महेंद्र मुनोत के जन्म दिवस पर महारक्तदान, टीम सेमलानी ने किया सम्मान – Chhotikashi.com

महेंद्र मुनोत के जन्म दिवस पर महारक्तदान, टीम सेमलानी ने किया सम्मान

                            बेंगलूरु। सुविख्यात सर्व समाजसेवी, गायों के पालक–गायों के रक्षक, अनाथ शिशु, नेत्रहीन, वृद्धाश्रम सहित हर समय समाज के लिए सर्वत्र सेवा कार्य करने वाले बेंगलूरु में विजयनगर क्षेत्र में स्थित मारुति मेडिकल के मालिक महेंद्र मुनोत के जन्मदिवस पर महा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के वीर जवानों को सैल्यूट करते हुए वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित महारक्तदान में 200 से अधिक गौ भक्तों द्वारा रक्त दिया गया। इस दौरान दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलूरु रेल मंडल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य अश्विनी सेमलानी, जय क्रांति युवा सेना के अध्यक्ष विनोद चौहान, मंत्री मदन मालवीय, हेमाराम, कर्नाटक इनर वेयर के कमेटी सदस्य मूलसिंह राजपुरोहित आदि सभी ने सर्व समाज के गौरव महेंद्र मुनोत को बधाई शुभकामनाएं देते हुए अभिनंदन भी किया।


Join Whatsapp 26