सेकंड इनिंग्स संस्था का अन्नदान प्रसादम कार्यक्रम संपन्न – Chhotikashi.com

सेकंड इनिंग्स संस्था का अन्नदान प्रसादम कार्यक्रम संपन्न

                                          बेंगलूरु। यहां की सेवाभावी रचनात्मक सामाजिक संस्था सेकंड इनिंग्स द्वारा प्रति माह की भांति स्थानीय केरोड स्थित वानी विलास हॉस्पिटल में अन्नदानम प्रसादम कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ हुए जैन फूड प्रसाद का यह आयोजन संस्था के माध्यम से साधार्मिक परिवार द्वारा प्रायोजित रहा। सेकंड इनिंग्स की अन्नदानम प्रकल्प के अध्यक्ष विजय मरलेचा ने बताया कि इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रतनलाल श्रीश्रीमाल, उपाध्यक्ष गौतमचंद धारीवाल, मंत्री जयंतीलाल श्रीश्रीमाल, पूनम जैन, कीर्ति बागरेचा, राजेश जैन, महावीर अलीजार आदि पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सेवा सहयोग में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Join Whatsapp 26