अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष की उग्र तपस्या गतिशील – Chhotikashi.com

अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष की उग्र तपस्या गतिशील

                                                  बेंगलूरु। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमादेवी गांधी मुथा की राजेन्द्रसुरि तप यानी आठ अटाई (64 उपवास) व आठ एकासना की उग्र तपस्या गतिशील है। इस अवसर पर थराद संघ मुंबई के अध्यक्ष रमेश धरू ने तपस्या की सुखसाता (कुशलक्षेम) पुछते हुए कहा, आप जिस तपस्या में लीन है वह वास्तव में अत्यंत दुर्लभ और सहरानीय है। आपकी दृढ़ और समर्पण इस साधना को और भी महान बना रही है, निसंदेह यह कठिन है, किंतु आपका धैर्य और विश्वास इस तपस्या को सफल बनाएगी। परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक प्रकाश हिराणी ने कहा की मेरा विश्वास है कि यह तपस्या न केवल आपके जीवन को और उज्जवल बनाएगी, अपितु आपके चारों ओर सभी को प्रेरणा देने वाली होगी। परिषद के राष्ट्रीय वैयावच्च मंत्री भरत भाई लाडू ने कहा, श्रीमती प्रेमादेवीजी की यह अनोखी तपस्या अर्थात् राजेन्द्रसूरी महातप वास्तव में आध्यात्मिक इतिहास का स्वयंरम स्वर्णिम अध्याय है। परिषद में दक्षिण प्रांतीय महामंत्री डूंगरमल चोपड़ा ने कहा, यह तप केवल शारीरिक बल या मानसिक सहनशीलता की परीक्षा नहीं है, बल्कि आत्मा की गहराइयों तक उतरकर स्वयं को अनुशासन और धैर्य के पथ पर साधने का साधन है। महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमादेवी गांधी मुथा ने कहा, गुरु हमें जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति और सक्षम बनाते है। मेरी यह तपस्या पूज्य गुरुदेव राजेन्द्रसूरी एवं आचार्यश्री जयंतसेनसूरीजी को समर्पित करती हूं। इस अवसर पर मांगीलाल गांधीमुथा उपस्थित रहे। राजेश मुथा ने सभी का आभार प्रकट किया।


Join Whatsapp 26