श्री सच्चियाय माता जैन युवक सेवा मंडल में बोहराअध्यक्ष, सेठिया मंत्री, भूरट कोषाध्यक्ष नियुक्त, विनय को प्रचार प्रसार का जिम्मा – Chhotikashi.com

श्री सच्चियाय माता जैन युवक सेवा मंडल में बोहराअध्यक्ष, सेठिया मंत्री, भूरट कोषाध्यक्ष नियुक्त, विनय को प्रचार प्रसार का जिम्मा

  बेंगलूरु। श्री सच्चियाय माता जैन युवक सेवा मंडल की यहां बेंगलूरु में श्री सच्चियाय माता जैन संघ के मंत्री अरुण भंसाली, अनिल गादिया एवं ट्रस्टी मानकचंद गुलेच्छा की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित हुई। इस दौरान माताजी की कृपा से इस सभा में आगामी 2025-2027 के लिये सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। श्री सच्चियाय माता जैन सेवा मंडल के अध्यक्ष पद पर मदनराज बोहरा को जिम्मेदारी दी गई। सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद कार्यकारिणी में मनोज बाफना, सुधीर पोकरना को उपाध्यक्ष, लतेश सेठिया को मंत्री, आशीष बाफना, तरुण बोहरा को सहमंत्री, पदम भूरट को कोषाध्यक्ष, अशोक समदरिया को संघटन मंत्री, विनय बैद को प्रचार प्रसार मंत्री मनोनीत किया। साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष ने विमल रांका, कमलेश बाफना, सुशील बाफना, फ़ुटरमल दांतेवाड़िया, उत्तम ढेसरला, अनिल बाफना, विकास गुलेच्छा, रजत बेद एवं संदीप चोपड़ा को कमिटी मेंबर्स बनाने की घोषणा भी की।


Join Whatsapp 26