सम्मेत शिखरजी में अब अत्याधुनिक एवं भव्यतम रांका भोजनशाला बनेगी – Chhotikashi.com

सम्मेत शिखरजी में अब अत्याधुनिक एवं भव्यतम रांका भोजनशाला बनेगी

  सम्मेत शिखरजी/बेंगलूरु। बीस जैन तीर्थंकरों की पावन निर्वाण स्थली सम्मेत शिखरजी के जैन श्वेताम्बर पेढी के अन्तर्गत बेंगलूरु के सुविख्यात भामाशाह, धार्मिक सामाजिक व्यक्तित्व बाबुलाल अशोककुमार रांका व अशोक कुमार महेन्द्रकुमार रांका परिवार ने भव्य अत्याधुनिक विशाल “रांका भोजनशाला“ बनाने का “काका-भतीजा“ ने लाभ लिया। यह जानकारी अशोक धोका ने दी। उन्होंने बताया कि श्री श्वेताम्बर जैन पेढ़ी द्वारा रांका काका-भतीजा परिवार का स्वागत अभिनंदन बहुमान किया गया। उल्लेखनीय है कि इसी परिसर में पहले बाबुलाल रांका ने विशाल “रांका भवन” धर्मशाला बनाकर भेंट की है। इससे पहले तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत कार्तिक अमावस्या भगवान महावीर के निर्वाण स्थल पावापुरी तीर्थ में आयोजित निर्वाण महोत्सव में शामिल हुए। गुणियाजी तीर्थ में गणधरश्री गौतमस्वामी केवल ज्ञान स्थली में दर्शन करते हुए वहां बन रहे नये मंदिर व पुरे प्रोजेक्ट का मुआयना भी बाबुलाल रांका, तेजराज गुलेच्छा, अशोक रांका, महावीर मेहता, चैनराज छाजेड जैन, अशोक धोका, सुनील लोढ़ा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान महावीर स्वामी के च्यवन कल्याणक व दीक्षा कल्याणक स्थल लछवाडजी तीर्थ, जन्म कल्याणक स्थल क्षत्रियकुण्ड तीर्थ, केवल ज्ञान कल्याणक स्थल ऋजु बालिका तीर्थ व सम्मेद शिखर तीर्थ के क्षेत्रपाल महान चमत्कारीश्री भोमियाजी महाराज के दर्शन वन्दन का भी लाभ लिया। सिक्ख गुरु गोविंदसिंहजी के जन्म स्थान पटना साहिब गुरुद्वारा के दर्शन किए। पश्चिम बंगाल में कोलकाता में चातुर्मासार्थ विराजित श्रमण संघीय महासतीश्री चंन्दनाजीमहाराज साहब आदि ठाणा के दर्शन वन्दन, प्रवचन श्रवण का लाभ लिया। यहां अशोक धोका ने अपने विचार व्यक्त किए। यहां भी श्रीसंघ द्वारा बेंगलूरु के इस धार्मिक शिष्ट मंडल का बहुमान किया गया।


Join Whatsapp 26