भागवत कथा सुनने से मन में भक्ति व्याप्त होती है : पं. अभय चंद्र व्यास  – Chhotikashi.com

भागवत कथा सुनने से मन में भक्ति व्याप्त होती है : पं. अभय चंद्र व्यास 

बीकानेर। जस्सूसर गेट के बाहर पुष्प विला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में मरुनायक मदन मोहन व्यास पीठस्थ पं. अभय चंद्र व्यास ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मन में भक्ति व्याप्त होती है और मोह, शोक और भय का नाश होता है। पं. व्यास ने यह भी कहा कि भागवत कथा सुनने से ही व्यक्ति को आंतरिक शांति और आनंद की प्राप्ति होती है, जो जीवन के दु:खों और चिंताओं से मुक्ति दिलाता है। उन्होंने कहा कि भागवत को पढऩा भगवान श्रीकृष्ण को पढऩे के समान है। आयोजन से जुड़े देवप्रिय जोशी ने बताया कि कथा का आयोजन स्व. लक्ष्मीनारायण जोशी एवं स्व. पुष्पा जोशी की पुण्य स्मृति में आयोजित की जा रही है।


Join Whatsapp 26