अलवर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को मिलेगा मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार – Chhotikashi.com

अलवर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को मिलेगा मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार

बीकानेर (सीके न्यूज, छोटीकाशी)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और राजस्थान में अलवर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को उनकी पुस्तक 'भरखमा' पर 51 हजार रुपए का मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमूी, बीकानेर के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए अकादमी के विविध पुरस्कार तथा सम्मानों की घोषणा में डॉ. सोनी को मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी है। वहीं 51 हजार रुपए का राजस्थानी भाषा सम्मान अजमेर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चंद्रप्रकाश देवल को दिया जाएगा।


Join Whatsapp 26