वैशाख पूर्णिमा पर 5 मई को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव : ज्योतिषाचार्य आर एच सोनी के अनुसार जानें विभिन्न राशियों पर पड़ेगा शुभ–अशुभ असर – Chhotikashi.com

वैशाख पूर्णिमा पर 5 मई को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव : ज्योतिषाचार्य आर एच सोनी के अनुसार जानें विभिन्न राशियों पर पड़ेगा शुभ–अशुभ असर

पुणे, 2 मई। आगामी 5 मई 2023 को लगने जा रहा है ऊपछाया चंद्र ग्रहण ; इसका मतलब यह है चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ रहने के कारण। यह ग्रहण हर जगह नहीं देखा जा सकता। भारत में भी यह ग्रहण नहीं देखा जाएगा। चंद्रग्रहण का असर यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत आर अटलांटिक और हिंद महासागर पर रहेगा। यह साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को प्रत्येक राशि पर होगा। यह जानकारी मशहूर ज्योतिषी आरएच सोनी ने दी। राशि अनुसार जानें अलग-अलग प्रभाव, शुभ–अशुभ परिणाम ज्योतिषाचार्य आरएच सोनी के अनुसार इस वर्ष मई महीने में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण 5 मई 2023, शुक्रवार के दिन लगेगा। इस दिन वैशाख पूर्णिमा भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह चंद्रग्रहण को पूछा या चंद्र ग्रहण है उपछाया कहते हैं। चंद्र ग्रहण सामान्यतः आंखों से दिखाई नहीं देता, लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। चंद्रग्रहण को लेकर कई प्रकार के अलग-अलग धारणाएं हैं। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। ज्योतिषी कुंडली देखते समय चंद्रमा की स्थिति को सबसे पहले देखा करते हैं, चंद्रमा को जहां मन का कारक माना गया है वहीं चंद्रमा की अनुकूलता से ही व्यक्ति का स्वभाव शांत और क्रिएटिव बनता है, लेकिन यदि चंद्रमा की स्थिति कुंडली में प्रतिकूल हो तो वह व्यक्ति मानसिक रूप से सदैव अशांत ही रहता है। विज्ञान के अनुसार ग्रहण का लगना एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, चंद्र ग्रहण कब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है। इस दौरान कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं। सूर्य और चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल माना जाता है। सूतक के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र और विज्ञान के अनुसार इस साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई रात को 8:45 से शुरू होगा और देर रात 1:00 तक इसका समापन हो जाएगा। यह ग्रहण लगभग सवा 4 घंटे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रहण उपछाया ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। विभिन्न राशियों पर पड़ेगा शुभ–अशुभ असर : मेष : साल के पहले इस चंद्रग्रहण का मेष राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है, इस दौरान मेष राशि वाले व्यक्तियों को कार्यों में अनेक प्रकार की अड़चनें आ सकती हैं। कार्यों में अड़चनें आने से मेष राशि वालों का स्वभाव या मन अशांत रहेगा। भविष्य को लेकर के बहुत ही मन में बेचैनी रहेगी, इस स्थिति में मेष राशि वालों को किसी भी निर्णय लेने से पहले संभलना जरूरी है। वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए इस साल का यह पहला चंद्र ग्रहण उनके वैवाहिक जीवन पर अत्याधिक प्रभाव डालेगा। वृषभ राशि वालों का अपने जीवन साथी के साथ किसी भी छोटी मोटी बात को लेकर के विवाद हो सकता है और यह विवाद लंबी परेशानी का कारण बन सकता है। भविष्य की योजनाओं से ध्यान हट सकता है, ऐसे समय में संभल कर निर्णय लेने की आवश्यकता है। मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए साल का यह पहला चंद्रग्रहण बहुत ही शुभ रहेगा। मिथुन राशि वाले जिन भावनात्मक मुद्दों को लेकर कर परेशान रह रहे हैं उस मुद्दे पर उनके विवाद सुलझ जाएंगे। पति पत्नी के बीच किसी प्रकार का मनमुटाव हो रहा हो तो वह भी हल हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, किसी नए काम को बनने की पूरी संभावना है। कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए यह साल का पहला चंद्र ग्रहण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव देने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर के अपनी स्थिति नियंत्रण में रखना चाहिए। कर्क राशि वालों के लिए उनके संतान से उन्हें कष्ट हो सकता है तथा सुख सुविधाओं में कमी मेहसूस हो सकती है। किसी प्रकार का अचानक संकट आने का योग भी बन रहा है। सिंह राशि : इस वर्ष का यह पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर के आ रहा है। उनके वैवाहिक योग बनने की संभावना बढ़ रही है, लेकिन इस दौरान सिंह राशि वालों के लिए किसी नए प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ना चाहिए, क्योंकि उसमें नुकसान होने की संभावना बनी रहेगी। कन्या राशि : अपना अहंकार त्याग करके तब कोई डिसीजन लें, अन्यथा परिणाम विपरीत आ सकता है। कन्या राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण कुछ मामलों में बहुत ही अच्छा रहेगा। बड़े से बड़ा काम भी आसानी से हल हो सकता है जरूरत है तो अपने टारगेट पर निकलने के समय सही डिसीजन लेने की। स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। तुला राशि : सन 2023 का यह पहला चंद्र ग्रहण तुला राशि वालों के लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी खड़ी कर सकता है। परिवार में अशांति रहने से मानसिक परेशानी हो सकती है। नौकरी में अपने ही नीचे काम करने वालों के साथ छोटी-छोटी बात पर लेकर विवाद हो सकता है, ऑफिसर्स खुश रहेंगे। वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए इस वर्ष का यह पहला चंद्र ग्रहण सुखद परिणाम देने वाला है। अपने जीवनसाथी को लेकर के जो भी मन में आशंकाएं हैं वह दूर हो जाएंगी। इस राशि वाले जातक को कुछ अचानक धन लाभ की संभावना बन रही है। ग्रहण के कारण मानसिक चिंता जरूर रहेगी, लेकिन भविष्य में कई प्रकार की खुशियां प्राप्त हो सकती हैं। धनु राशि : इस ग्रहण के लगने के बाद में धनु राशि वालों में रिस्क लेने की संभावना प्रबल हो जाएगी। अपने भविष्य को सुधारने का कई मौके हाथ में आयेंगे उस मौके का फायदा उठाना जरूरी है, बेवजह के विवादों में ना पड़ें, भगवान से अपने किए गए कर्मों के लिए प्रार्थना करें ताकि उसमें भगवान आपको सफलता दे। संतान सुख प्राप्त हो सकेगा। मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण एक बहुत ही बड़ा सुनहरा मौका लेकर के आ रहा है। शुरुआत के दौर में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन भविष्य में बहुत सी खुशियां या ग्रहण लेकर के आएगा अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगते हुए भविष्य के कामों में अपने ध्यान को लगाएं। समय को गवाना उचित नहीं है, समय रहते ही सभी कामों का फैसला कर लेना उचित है। कुंभ राशि : नौकरी करने वालों के लिए चंद्र ग्रहण बहुत ही प्रभावशाली सिद्ध होगा। इंटरव्यू दिया गया होगा तो उसमें पॉजिटिव रिजल्ट की संभावना है। प्रमोशन तो होगा ही साथ ही नई कंपनियों में काम मिलने की संभावना है। कुंभ राशि वाले इस ग्रहण के बाद भगवान शनि की उपासना करेंगे तो उनका भविष्य बहुत ही अच्छे तरीके से सुधर सकेगा। पत्नी को लेकर के मन में कई प्रकार की आशंकाएं जन्म लेंगी, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में किसी प्रकार की अशांति ना पैदा होने दें। मीन राशि : कुटुंब में प्रॉपर्टी को लेकर के विवाद पैदा हो सकता है। पार्टनरशिप में यदि कोई व्यवसाय चल रहा है उसमें आपसी मनमुटाव होने की संभावना है और स्वयं यदि कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो उस व्यवसाय में तरक्की हो सकती है दूर की यात्रा का योग बनेगा।


Join Whatsapp 26