विद्वान पंडित प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पं एस के जोशी जोधपुर को नियुक्त किया सर्व ब्राह्मण महासभा का प्रदेशाध्यक्ष – Chhotikashi.com

विद्वान पंडित प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पं एस के जोशी जोधपुर को नियुक्त किया सर्व ब्राह्मण महासभा का प्रदेशाध्यक्ष

जोधपुर, 2 मई (CK MEDIA)। सर्व ब्राह्मण महासभा का मंगलवार को विद्वान पंडित प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पं एस के जोशी जोधपुर को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्य कार्यालय नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाष वत्स एवं राष्ट्रीय महामंत्री पंडित राम कुमार शर्मा कि अनुशंसा के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य के प्रभारी आचार्य पंडित विमल पारीक मकराना ने आज यह मनोनयन पत्र जारी करते हुए जोशी को आगामी 21 दिवस के अंतर्गत संपूर्ण कार्यकारिणी का विस्तार करने एवं प्रदेश में सर्व ब्राह्मण समाज को हित में देखते हुए भगवान परशुराम राष्ट्र तथा समाज हित में सदैव मार्ग में प्रशस्त कार्य करने तथा भारतीय संस्कृति संस्कार को आने वाली पीढ़ी में आचार्य चाणक्य के सिद्धांतों एवं महात्मना पंडित मदन मोहन मालवीय के संस्कारों को प्रेरित अनुकरण करते हुए नई दशा और दिशा देने का अनुग्रह किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पं एस के जोशी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Join Whatsapp 26