उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ का जोनल अधिवेशन सम्पन्न – Chhotikashi.com

उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ का जोनल अधिवेशन सम्पन्न

            बीकानेर : उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक जोनल अधिवेशन स्थानीय रेलवे क्लब में संपन्न हुआ। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र की शुरुआत भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने संगठन की रीति नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिवेशन के दौरान विभाग संघ चालक टेक चंद बरडिया का पाथेय प्राप्त हुआ जिसमें उन्होंने एक राष्ट्रभक्त नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते रहने हेतु प्रेरित किया। भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री अशोक कुमार शुक्ला ने संगठन की बारीकियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए आशा व्यक्त की कि हमारा संकल्प और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता ही हमारी सफलता की सीढ़ी बनेगा। मुख्य अतिथि बीकानेर नगर निगम मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि 'मजदूरों दुनिया एक करो' के नारे के साथ भारतीय मजदूर संघ संपूर्ण भारत ही नहीं अपितु विश्व को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक देशभक्त संगठन है जो राष्ट्रहित में कार्य करता है और "राष्ट्रहित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम" की विचारधारा पर कार्य करता है और उन्होंने हर प्रकार से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया. अधिवेशन के दौरान महामंत्री अजय कुमार त्रिपाठी ने 2021 से 2023 तक यूनियन की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसे सदन द्वारा पारित किया गया. उनके द्वारा सभी सदस्यों को सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि नई कार्यकारिणी को भी सहयोग प्रदान करें।   अधिवेशन के दौरान नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था की पुनः बहाली, एल डी सी ई सभी संवर्ग के लिए खोले जाने, स्टेशनों पर ब्रोकन ड्यूटी पर रोक, निजीकरण निगमीकरण पर रोक, 01.11.2013 से लागू रीस्ट्रक्चरिंग सभी संवर्ग में लागू करने सहित 9 माँगें रखी गई. अधिवेशन में न्यूनतम मजदूरी की जगह जीविका मजदूरी लागू करने तथा ठेका प्रथा पर रोक लगाने के दो प्रस्ताव पारित किये गये। अधिवेशन के अंत में जोनल अध्यक्ष अवधेश मिश्रा द्वारा चुनाव अधिकारी नियुक्त करते हुए पुरानी कार्यकारिणी भंग की गई. तत्पश्चात नयी जोनल कार्यकारिणी की घोषणा की गई।


Join Whatsapp 26