राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना, कांग्रेस का परचम फहराना प्रमुख लक्ष्य : बिशनाराम – Chhotikashi.com

राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना, कांग्रेस का परचम फहराना प्रमुख लक्ष्य : बिशनाराम

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर देहात अध्यक्ष पद पाने वाले बिशनाराम सियाग ने गुरुवार को बीकानेर में कहा कि देहात कांग्रेस के पास 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं और सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम फहराना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। सर्किट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत में सियाग ने कहा कि राज्य में अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना, वंचितों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना कांग्रेस कार्यकर्ता का दायित्व है इसके लिए ब्लॉक, मंडल सहित पंचायत स्तर की कार्यकारिणी बनायी जाकर हर बूथ पर 20 लोगों की टीम तैयार करेंगे और पुन: कांग्रेस की सरकार बनाने में मजबूती के साथ सहयोग करेंगे। भाजपा कांग्रेस सरकार की योजनाओं को सहन नहीं कर रही है इसलिए मैं यही कहूंगा कि नहीं सहेगी भाजपा केम्पेन चलाना चाहिए। एक अन्य सवाल के जवाब में सियाग बोले कि चहुंओर कांग्रेस एकजुट है, कोई गुटबाजी नहीं है। कार्यकर्ता यही चाह रहा है कि हर हाल में कांग्रेस जीते। कांग्रेस पार्टी ही हमारा गुट है सब मिलजुलकर काम करेंगे। जनता में कहीं कोई आक्रोश नहीं है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजना से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी का आदमी प्रभावित है। इस अवसर पर उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह मार्शल, ईं. अम्बाराम इणखिया, राहुल जादूसंगत सहित अनेक मौजूद थे।


Join Whatsapp 26