साधु वासवानी मिशन की प्रमुख वार्षिक गतिविधि दो अगस्त को, अमेरिका एवं ऑस्ट्रेलिया में भी विश्व क्षमा दिवस की प्रसिद्धी – Chhotikashi.com

साधु वासवानी मिशन की प्रमुख वार्षिक गतिविधि दो अगस्त को, अमेरिका एवं ऑस्ट्रेलिया में भी विश्व क्षमा दिवस की प्रसिद्धी

  डॉ संजय जोशी पुणे। अमेरिका में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने अपने प्रतिष्ठित वर्तमान पत्र में साधु वासवानी मिशन के "विश्व क्षमा दिवस' अभियान पर एक फीचर प्रकाशित किया है। विश्व स्तर पर क्षमा, सद्भाव और शांति को बढ़ावा देना यही इस अभियान का उद्देश्य है। विश्व क्षमा दिवस के बारे में जानकारी ऑस्ट्रेलिया में रेडियो स्टेशन 1188-2 एनझेड पर अधिक प्रमुखता से प्रसारित की गई है। साधु वासवानी मिशन की कार्यकारी प्रमुख दीदी कृष्णा कुमारी जी ने कहा, ‘स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा अभियान के प्रचार और ऑस्ट्रेलियाई रेडियो प्रसारण साक्षात्कार की सुविधा के कारण यह अभियान कई युवा हृदय तक पहुंचेगा। जो शांति और सद्भाव की एक नई दुनिया के निर्माता हैं।' उल्लेखनीय है कि साधु वासवानी मिशन की प्रमुख वार्षिक गतिविधि दिनांक दो अगस्त को ‘विश्व क्षमा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हमारे जीवन के सभी व्यक्ति क्षमा स्वीकार करने के लिए एकजुट होते हैं। यह गतिविधि एक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में हो रही है। सन 2012 में शुरू किया गया, यह अभियान एक-दुसरे के प्रति सहानुभूति और सद्भावना को बढ़ावा देता है। इसके अलावा यह व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों तरह से रिश्तों के पुनर्मिलन को प्रोत्साहित करता है। विशेषकर पश्चिमीं देशों के मीडिया में इस अभियान की पहुंच बढ़ाने में मदद कर रही है। जिससे ‘माफी के महत्व' पर वैश्विक संवाद का महत्त्व भी उजागर होता है। अभियान की प्रवक्ता अनीता सिंघानी ने कहा, ‘हमारे मिशन के संस्थापक दादा जे. पी. वासवानीजी ने कहा, कि अगर अपनें मन में शांति से दुनिया में शांति निर्माण होती हैं।' साधु वासवानी मिशन के बारे में.. साधु वासवानी मिशन प्रेम, करुणा और क्षमा को बढ़ावा देता है। साधु टी. एल. वासवानीजीं ने इस मिशन की स्थापना की। यह संस्था मानवीय परियोजनाओं के माध्यम से एक शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण दुनिया के लिए अनुकूल वातावरण निर्माण करने हेतू कार्यरत है।


Join Whatsapp 26