नए डीआरएम आशीष कुमार का एनडबल्यूआरई यूनियन ने किया स्वागत – Chhotikashi.com

नए डीआरएम आशीष कुमार का एनडबल्यूआरई यूनियन ने किया स्वागत

बीकानेर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन बीकानेर मंडल के मंडल सचिव कॉम प्रमोद यादव के नेतृत्व में बीकानेर मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार का शॉल, साफा एवं पुष्प गुलदस्ता को भेट कर बीकानेर की पावन धरा पर किया स्वागत। आशीष कुमार भारतीय रेल यातायात सेवा के 1995 बैच के वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के अधिकारी है एवं पूर्व में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ( आईआरसीटीसी ) नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर ग्रुप जीएम के पद पर पदस्थ थे। बीकानेर मंडल के इस प्रमुख पद पर इतने अनुभवी का पदस्थपित होने से निश्चित ही कर्मचारियों ओर मंडल को नई उपलब्धियां मिलेगी। वे कॉमनवेल्थ में भी अपना योगदान देते हुए भारतीय रेल का परचम लहरा चुके है। डीआरएम ने मंडल सचिव यादव को अपनी ओर से यूनियन एव रेल प्रशासन के आपसी समन्वय से कर्मचारियों के लिए हर संभव मदद की बात कही। इस स्वागत कार्यक्रम में कॉम गणेश वशिष्ठ, कॉम मोहम्मद सलीम क़ुरैशी, कॉम राजेन्द्र सिंह, कॉम दीनदयाल, कॉम अंसार अहमद, राजेन्द्र खत्री, रामहंस मीणा आशु सिंह सोंलंकी, तेजकरण व्यास, पवन कुमार बीकानेरी, मुकेश मीणा के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Join Whatsapp 26