बीकानेर पहुंची बसपा की प्रदेश स्तरीय सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा – Chhotikashi.com

बीकानेर पहुंची बसपा की प्रदेश स्तरीय सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा

            बीकानेर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ से होते हुए बीकानेर के नयाशहर क्षेत्र में ओझा सारस्वत भवन पहुंची। यात्रा का जोरदार स्वागत जिला प्रभारी पवन कुमार ओझा व अताउल्लाह खान ने पुष्पवर्षा से किया। इस मौके पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बसपा अशोक सिद्धार्थ ने संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख भी किया। उन्होंने जोगेश्वर नाथ मंडल की जयंती पर उन्हें याद भी किया। बसपा प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने कहा कि दिसम्बर में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 200 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़े कर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी व ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर बैलेंस ऑफ पावर बनेगी। साथ ही सत्ता में भागीदारी बनाकर सर्वसमाज के हितों के लिए कार्य करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय स्टेट कोर्डिनेटर सुरेश आर्य, प्रेम बारुपाल, सीताराम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रताप कांटिया, बंशीलाल प्रजापत, चंपालाल बारुपाल ने भी विचार रखे। संकल्प यात्रा यहां से नागौर की ओर रवाना हो गयी।


Join Whatsapp 26