एनडबल्यूआरईयू के पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष मनोहर पुरोहित उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ में हुए शामिल – Chhotikashi.com

एनडबल्यूआरईयू के पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष मनोहर पुरोहित उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ में हुए शामिल

 
बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम के सम्बंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर एनडबल्यूआरईयू के पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष मनोहर पुरोहित को भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने साफा एवं अंगवस्त्र पहनाकर औपचारिक रूप से उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ में शामिल किया। मंडल अध्यक्ष सुनील शादी व महामंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि इस अवसर पर त्रिपाठी ने आशा जताई कि पुरोहित के संगठनात्मक अनुभव का फायदा संघ को मिलेगा और कार्यकर्ताओं के परिश्रम और रेलकर्मियों के व्यापक समर्थन से हम सफलता के शिखर पर पहुँचने में सफल होंगे। मंडल अध्यक्ष सुनील शादी ने यह भी बताया कि आज की इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उप महामंत्री हनुमान दास राव, महामंत्री विनय कुमार झा, मुकेश शर्मा, जगदीश कुमार शर्मा, दीनदयाल पुनिया, शैलेंद्र सिंह, विक्रांत जांगु, द्वारका प्रसाद छीम्पा, विजय सिंह राजपुरोहित, श्रवण सिंह, वीर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Join Whatsapp 26