अंतरराष्ट्रीय संस्था सम्मान व पुरस्कार की घोषणा, बीकानेर के जगदीशनदान को मिलेगा साहित्य सम्मान  – Chhotikashi.com

अंतरराष्ट्रीय संस्था सम्मान व पुरस्कार की घोषणा, बीकानेर के जगदीशनदान को मिलेगा साहित्य सम्मान 

  कोलकाता/बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय संस्था रचनाकार- एक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्रांति के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह 2023 के साथ नई कार्यकारिणी की घोषणा आज की गयी। रचनाकार के प्रचार मंत्री रावेल पुष्प ने बताया कि वर्ष 2023 के सम्मान और पुरस्कार की घोषणा कर दी गयी है।  संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चौधरी की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल ने सभी 9 सम्मानों एवं पुरस्कार के लिए नामों का निर्णय ले लिया है। इस अवसर पर आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस में संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चौधरी, रचनाकार के प्रचार मंत्री रावेल पुष्प और राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक राजस्थान सूचना केंद्र कोलकाता हिंगलाज दान रतनू ने विभिन्न जानकारियां दीं। रचनाकार कर्मयोगी ननीगोपाल क्षेत्रीय साहित्य सम्मान ,जिसमें प्रशस्ति पत्र एवं 7100 रु दिए जाएंगे। यह पुरस्कार स्वर्गीय ननी गोपाल चक्रवर्ती की स्मृति में उनकी पुत्रवधु डॉ (प्रो) सोमा बंदोपाध्याय द्वारा प्रायोजित है। जिनको यह सम्मान दिया जाएगा उनमें बांग्ला साहित्य के लिए: डॉ रामकुमार मुखर्जी, कोलकाता, उर्दू साहित्य के लिए :जनाब फ़े शिन इज़ाज़, कोलकाता, राजस्थानी भाषा के लिए जगदीश दान रतनू , बीकानेर शामिल है। सम्मान समारोह एवं काव्यपाठ का भव्य आयोजन आगामी 1 अक्टूबर को कोलकाता भारतीय भाषा परिषद के सभागार में आयोजित किया जायेगा जिसमें देश विदेश से कई साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे।


Join Whatsapp 26