तोलियासर भैरुजी मंदिर दर्शन कर अर्जुनराम मेघवाल ने की अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत – Chhotikashi.com

तोलियासर भैरुजी मंदिर दर्शन कर अर्जुनराम मेघवाल ने की अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत

  बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने डूंगरगढ़ विधानसभा के तोलियासर भेरूजी मंदिर के दर्शन कर अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। तोलियासर गांव में सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस प्रकार विकसित हो रहा है आने वाले समय में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबसे बडा विकासशील देश होगा। सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भी विचार रखे। मेघवाल ने जैतासर, तोलियासर, ढुकरियासर, धीरदेसर पुरोहितान, आडसर, मोमासर, सत्तासर, लिखमादेसर और कुन्तासर में जन सम्पर्क किया। जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान मेघवाल के साथ गुमान सिंह राजपुरोहित, महावीर चारण, विनोदगिरी गुसांई, रामेश्वर पारीक, कुम्भनाथ सिद्ध ने भी अपना उदबोधन दिया। साथ ही बडी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।


Join Whatsapp 26