खालिस्तानी समर्थकों को दिया जवाब; लंदन पुलिस ने रोका तो प्रदर्शनकारियों ने स्याही-अंडे फेंके – Chhotikashi.com

खालिस्तानी समर्थकों को दिया जवाब; लंदन पुलिस ने रोका तो प्रदर्शनकारियों ने स्याही-अंडे फेंके

लंदन में खालिस्तान समर्थकों के बढ़ते विरोध के बीच इंडियन हाई-कमीशन की इमारत पर बुधवार को पहले से बड़ा तिरंगा फहराया गया। जब 22 मार्च को 2 हजार से ज्यादा खालिस्तानी समर्थक दोबारा इमारत के सामने आए तो हाई-कमीशन की टीम ने बिल्डिंग की छत पर खड़े होकर छत के किनारों को राष्ट्रीय ध्वज से ढंक दिया।

बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने मेट्रो पुलिस पर स्याही, पानी की बोतलें और अंडे फेंके। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बिल्डिंग से कुछ दूरी पर रोक दिया। पिछले हमले के बाद हाई-कमीशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनकारियों में से कई के हाथ में खालिस्तानी झंडे थे। इस घटना को लेकर ब्रिटिश विदेश मंत्री ने भरोसा जताया है कि वे उच्चायोग की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

भारतीय उच्चायोग के बाहर UK पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
भारतीय उच्चायोग के बाहर UK पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोले- भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाएंगे ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवर्ली ने कहा है कि लंदन में इंडियन हाई-कमीशन के स्टाफ पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जांएगे। मैंने हाई-कमिश्नर विक्रम दोराईस्वामी के सामने अपनी बात रख दी है। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन जारी है और हम लंदन में इंडियन हाई-कमीशन और नई दिल्ली में भारत सरकार के संपर्क में हैं। हम मेट्रोपॉलिटन पुलिस की मदद से इंडियन हाई-कमीशन में सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं। यहां मौजूद स्टाफ की सुरक्षा के लिए जरूरी बदलाव किए जाएंगे।

बुधवार को हाई-कमीशन के सामने किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजात रविवार को खालिस्तानियों ने यहां प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की थी और तिरंगा उतार दिया था। रविवार की घटना पर भारत ने सख्त विरोध जताया था। इसके बाद बुधवार को लंदन की मेट्रो पुलिस ने यहां सिक्योरिटी के सख्त इंतजाम किए। घुड़सवार पुलिस भी यहां नजर आई। हर जगह बैरिकेडिंग की गई। रविवार को लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर खालिस्तानियों के प्रदर्शन के दौरान सिक्योरिटी मौजूद नहीं थी। इससे अलगाववादियों के हौसले बुलंद हो गए थे।



Join Whatsapp 26